Uncategorized

छग में भाजपा पार्टी की जीत पर विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को दी बधाई

धमतरी। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जिला धमतरी के जिला पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को उनके कार्यप्रणाली से प्रदेश में पार्टी को विजय श्री दिलाने हेतु शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिलामंत्री रामचन्द्र ने कहा कि श्री रोहरा रामू के सरल और सहज स्वभाव के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की है। जिलाकार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि रामू रोहरा को पिछले 21 वर्षों से अथक परिश्रम और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं ,देश मे फैली हुई महामारी के समय घर घर जाकर समूचे क्षेत्र के लोगों को बुनियादी जरूरतों की सामग्री पूरे विशाल टीम के साथ उपलब्ध करवाई, उनमे मानवीय संवेदनाओं का समावेश है। श्री रोहरा का मार्गदर्शन और नेतृत्व क्षमता का लोकसभा में विजय श्री प्राप्त करने का महत्वपूर्ण कारक रहा। लोकतन्त्र के महापर्व में विजय श्री का परचम लहराने वाले नायक को सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालो में बजरंग दल के डाकेश्वर साहू, मानव, चित्रेश साहू, गौरव जैन, योगेंद्र, जतिन देवांगन, सत्यम साहू, बिट्टू ग्वालानी आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!