Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने सदन में उठाया अवैध प्लाटिंग का मुद्दा

राजस्व मंत्री नें कहा करेंगे कड़ी कार्यवाही

विधानसभा के बजट सत्र के ध्यानाकर्षण काल में विधायक ओंकार साहू नें अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाया। इसे लेकर तीखी बहस भी हुई। विधायक ओंकार साहू नें कहा धमतरी जिले मे आवासीय कॉलोनी हेतु बिना डायवर्शन के कृषि भूमि पर आवागमन मार्ग छोड़कर बार-बार टुकड़ों में विक्रय किया जा रहा है .इस प्रकार का विक्रय अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आता है .उक्त प्रकार की भूमि का अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी निर्माण होने से भूमि विक्रय पंजीयन एवं नामांतरण पर रोक संबंधी दिशा निर्देश के अनुसार कार्यवाही करनी चाहिए .परंतु धमतरी जिले में जिला प्रशासनिक कार्यालय के आसपास खेतिहर जमीन को टुकड़े टुकड़े मे बेचा जा रहा हैं. जिसमें सैकड़ो मकान बनकर तैयार हैं यहां पूर्ण रूप से बिना आवासीय डायवर्शन के मकान बनाया जा रहा हैं . प्रशासन को इसकी शिकायत के बाद भी जरा सी भी चिंता नहीं हैं जिसके कारण अवैध प्लाटिंग का गोरख धंधा चरम सीमा पर है .प्रशासन द्वारा सिर्फ नाम मात्र की कार्रवाई की जाती है जिससे जनता मे भारी आक्रोश हैं. विधायक नें 14 महीने कि सरकार मे अवैध प्लॉटिंग के प्राप्त शिकायत व कार्यवाही पर आकड़ा मांगा तो माननीय राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा नें जवाब दिया कि अभी 2024 मे ही 13 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिसमें लोगों को सिर्फ नोटिस जारी किया गया हैं | उन्होंने विधायक ओंकार साहू कि बात को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि जिले के आगामी समीक्षा बैठक मे इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेकर इस पर कड़ी कार्यवाही जाएंगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!