Uncategorized

नगरी सिहावा औषधि विक्रेता संघ द्वारा कार्यशाला सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन


धमतरी। नगरी सिहावा औषधि विक्रेता संघ के सौजन्य से ड्रग विभाग धमतरी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ड्रग विभाग से संदीप सूर्यवंशी एवं चंद्रभान मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू कोषाध्यक्ष नीरज किरण जिला उपाध्यक्ष कवलराम साहू नगरी जोन के संरक्षक उत्तम गोलछा संयोजक अनिल छाजेड़ नगरी जोन अध्यक्ष रिखब जैन सहित रुद्री जोन के अध्यक्ष राकेश साहू कुरूद जोन अध्यक्ष नवीन साहू भखारा जोन अध्यक्ष घनाराम साहू रांवा उपजोन अध्यक्ष धमेन्द्र केशरवानी उपस्थित रहे। ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यशाला के तहत विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई साथ ही केमिस्ट सथियों के प्रश्नों समस्या का समाधान हेतू निर्देश एवं सुझाव दिया गया साथ ही कहा समय समय पर शासन और विभाग के दिशा निर्देशों नए नीति एवं नियमों का पालन करते हुए अपने व्यपार में अपडेट करते रहे। सिविल अस्पताल चिकित्सा अधिकारी डॉ . डी एन सोम ने भी डाक्टर मरीज और औषधि विक्रेता के बीच सम्बधों के बारे जानकारी प्रदान की और कहा जिस पेशे हम सब जुड़े है उसमें सेवा की भावना सर्वोपरी है। दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित जिला औषधि संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने संगठन की शक्ति महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा की सामाजिक नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते मानवीय गुणों के साथ अपने व्यपार को सेवा की भावना से करते रहे। राकेश साहू रुद्री के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन में हम सब साथ मिलते है और एक दूसरे से जुड़ते है। समस्याओं का समाधान आपसी विचारों में एक रूपता की भावना का विकास भी होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन बंटी ने किया । उपस्थित सभी अतिथियों ने इस आयोजन को अदभूत और यादगार बताया । उपरोक्त समारोह में डॉ जेके नाग डा आर के बिसेन डॉ आशुतोष टण्डन डॉ प्रणव शांडिल्य डॉ अनिता पैकरा डॉ प्राची ठाकुर डॉ तारिणी साहू सहित धमतरी जिलाऔषधि संघ से संयोजक तेजपाल कोचर डॉ गजेंद्र साहू डॉ रोशन साहू हरीश साहू इन्दू हिन्दूजा जोन सचिव तोरन बनपेला कोषाध्यक्ष कौशल गंजीर सिहावा उपाध्यक्ष माखन साहू सांकरा बसंत साहू नगरी हरिनारायण साहू बिरगुड़ी विरेन्द्र प्रजापति बेलर लीलाधर साहू घठुला विनय देवांगन गट्टासिली देवेन्द्र साहू डोगरडुला विजय जैन सांकरा रुपेश साहू सी एल साहू सिहावा चैतन्य देवांगन श्रेयास जैन बसंत बनपेला सतीश साहू नगरी जुनैद अली कमीतला सोरी दुगली चांदनी साहू बिरगुड़ी अली दुगली पिंटू साहू पोषन साहू बेलर हुमन साहू सेमरा सहित नगरी सिहावा औषधि संघ के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!