Uncategorized

दादा की पुण्य स्मृति में साकेत एवं शिवरंजनी ने की प्रेरणादायी जनसेवा: राहगीरों को पारंपरिक कुल्हड़ों में पिलाया गया मठा

सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देते हुए साकेत एवं श्रीमती शिवरंजनी श्रीवास्तव ने अपने दादा स्व. डॉ. एस. के. श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति तथा दादी श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, माता श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव एवं पिता श्री सलिल श्रीवास्तव के सम्मान में राहगीरों के लिए शीतल एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा सेवा का आयोजन किया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 1600 राहगीरों को स्नेह एवं आत्मीयता के साथ मठा प्रदान किया गया। विशेष बात यह रही कि मठा वितरण के लिए पारंपरिक मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा।
मठा सेवा के दौरान साकेत एवं शिवरंजनी की सक्रिय सहभागिता और आत्मीय व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती शांति खत्री, श्रीमती धनवती किरी, बिपिन दोशी, श्रीमती वर्षा खंडेलवाल, श्रीमती सुलेखा जोशी, स्नेहा राठौड़ ,सरिता दोशी, संतोष साहू, राजा साहू एवं रिजवान अली रीना जैन का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!