Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरण सेवा समिति द्वारा कांटा तालाब में किया गया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरण सेवा समिति, धमतरी द्वारा कांटा तालाब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य है।
इस अवसर पर वहां निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के हाथों 1 पीपल और 1 बरगद के पौधे लगाए गए, उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उसे पेड़ बनाने समय की आवश्यकता है। संस्था ने ट्री गार्ड लगा कर इन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लिया है।एक पेड़ न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का आधार भी बनता है। कार्यक्रम के दौरान सभी से अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने पेड़ बनाने की अपील की गई। उपस्थित जनों ने पौधे लगाएं, पेड़ बनाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
जन जागरण सेवा समिति के अध्यक्ष मितेश जैन कोषाध्यक्ष आकाश कटारिया राकेश तिवारी, खिलेश साहू, चन्द्रहास साहू, गोविंद देवांगन, गोवर्धन साहू, राजकुमार साहू, रोहन शर्मा निर्मलकर, खूबलाल लाला साहू, चितानन्द साहू, ऊषा बाई साहू, खिलेश्वरी देवांगन, खिलेश्वरी साहू, दुलेश्वरी साहू, संतोषी साहू एवं संगठन के पदाधिकरी एवं पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!