Uncategorized

अमन-चैन व भाईचारे के दुआओं के साथ मनी ईद

जामा मस्जिद से निकाली गई जुलूस, ईदगाह पहुंचकर समाजजनों नेे की नमाज अदा

पर्व की बधाई देने पहुंचे नेता व जनप्रतिनिधि

धमतरी । पाक रमजान माह के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर मनाया गया। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। सोमवार सुबह रत्नाबांधा स्थित ईदगाह मैदान में मुस्लिम भाईयों द्वारा नमाज अदा की गई। इससे पूर्व जामा मस्जिद से जुलूस निकाली गई जो कि ईदगाह मैदान रत्नाबांधा पहुंचकर सम्पन्न हुई। ईद के मौके पर सभी के खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य व अमन-चैन व भाई चारे की दुआ मांगी गई। नमाज के पश्चात मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी व सेवाईयां खिलाकर ईद की मुबारक बाद दी गई। उल्लेखनीय है कि कल चांद नजर आने पर आज ईद मनाया गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा ईद के नमाज के लिए व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई थी। ईद की खुशियां बांटने व मुस्लिम भाईयों को मुबारक बाद देने जनप्रतिनिधि, नेता व गणमान्य नागरिक मस्जिद के बाहर पहुंचे और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस नजारे से एकता और भाईचारा और भी प्रगाढ़ होते नजर आई। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने विशेष रुप से नेता व जनप्रतिनिधि पहुंचे। ईद को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था रही। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!