Uncategorized

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा की गई 24 हजार गायत्री मंत्र की समूह साधना


धमतरी। धूनादास मंदिर प्रांगण में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मुजगहन में साधक भाई बहिनों द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप किया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि उपासना एवं तप साधना से हमारे शरीर और मन में पवित्रता एवं शुद्धता आती है। कई प्रकार के दोष दुर्गुण दूर होकर सकारात्मक विचार आता है। विदित हो कि गायत्री प्रज्ञा पीठ मुजगहन में नवरात्रि पर्व पर नौ दिनों का विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन आरती, चालीसा, ध्यान साधना, गायत्री मंत्र का जाप, संध्या जसगीत आदि। पंचमी के दिन 12 घंटे का अखण्ड जाप का आयोजन किया गया। जिसमें 30 साधकों द्वारा 30 हजार गायत्री मंत्र का जाप किया गया। सामुहिक मंत्र जाप में प्रमुख रूप से भागवत सिन्हा,लाला राम साहू,डा पूनम साहू,जनक नेताम, धर्मेन्द्र साहू,पुनवा राम साहू, गोविन्द सिन्हा,भानसिंग साहू , श्रीमती चित्र लेखा सिन्हा तेजेश्वरी साहू, टेमेश्वरी साहू, गायत्री सिन्हा, ईश्वर सेन,भानसिंग साहू, शेष नारायण साहू,भूमेश साहू,बिशेलाल साहू,होरी लाल,हीरेश सिन्हा,शंकर सिन्हा, श्रीमती रजन गंगवंशी, मोहन गंजीर के साथ अन्य परिजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!