भाजपा महिला मोर्चा धमतरी ने आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर मनाया रूपकुमारी चौधरी जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का उत्सव
धमतरी-सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा, जिला धमतरी द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर इस गौरवपूर्ण अवसर का उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रकाश बैस ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा देशभर में महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण को गति देने तथा पार्टी के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।
भाजपा महिला मोर्चा, जिला धमतरी की ओर से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता यादव ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई और आशा व्यक्त किया गया कि इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य की महिलाएं बढ़ चढ़कर राजनीति में सुचिता एवं सक्रियता से भाग लेंगी।
भाज
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ एवं महासमुंद सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
महामंत्री प्रियंका सिन्हा कविता यादव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ महासमुंद लोकसभा के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश की दो सशक्त महिला नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा का नेतृत्व कर रही हैं यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, संगठन क्षमता और महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित एवं राकेश साहू अकबर कश्यप मोहन पुजारी हेमंत चंद्राकर विजय यदु कौशल्या देवांगन मोनिका देवांगन धनेश्वरी साहू संगीता जगताब रुकमणी सोनकर जागेश्वरी साहू पूजा कुंजाम विभा चंद्राकर चन्द्रभागा साहू आशा लोधी रितिका यादव सुशीला तिवारि गीता शर्मा झरना सागर पुष्पाजलि देवांगन मंडल अध्यक्ष गण मिश्री पटेल विनय जैन पवन गजपाल राजीव सिन्हा भवानी यादव एवं कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही…..
