कबीर ने क्रूर मुगल शासन के आवेग को दोहों से चीर दिया, कबीर हमारे लिए अनमोल विरासत- पँ राजेश शर्मा

धमतरी के महावर धर्मशाला में सोमवार को कबीर दास जयंती मनाई गई, जिसमे महा चौका आरती की गई। मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा ये आयोजन किया गया, इसमे समाज के महिला पुरुष बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा मंच पर मौजूद रहे, पनिका समाज द्वारा तिलक लगा कर मुख्य अतिथि का विशेष स्वागत किया गया।
पँ राजेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कबीर दास जी ने उस दौर में खिलजी वंश के क्रूर इस्लामिक शासन के आवेग को अपने दोहे से चीर दिया.जिसका अर्थ हैँ जिंदा जीव को मार कर जो खाए वो प्रत्यक्ष राक्षस है, ऐसों से कभी संगति नही करनी चाहिए।
लेकिन कबीर का लोहा ही यही था कि क्रूर शासकों के दौर में भी उन्होंने सच लिखा। पँ राजेश ने कहा कि संत कबीर और उनके दोहे पूरी दुनिया के लिए अमूल्य विरासत है, इन्हें सहेजना, इनसे सीखना, इनको जीना, पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होना चाहिए।
आयोजन में समाज के वरिष्ठजन भगवान दास, गणपति दास, वामन दास, रमेश दास, जीवन दास, कुमुद दास, सुकृत दास, भेदू दास, वरुण दास, अशोक दास एवं संतोष दास सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वहीं युवा प्रकोष्ठ के जतीन दास, आकाश दास, गौरव दास, अजय दास, शंकर दास, संतोष दास, प्रदीप, लक्की, विकास दास, दिनेश दास, संतदास, विनय दास, निर्मल दास, सागर दास एवं रवि दास उपस्थित रहे.
