Uncategorized

दिव्यांगजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री कांवड़िया पहुंचे धमतरी

साथी समूह के सदस्यों से की मुलाकात

जिले के दो दिव्यांगों को प्रदाय किया वाद्य यंत्र

धमतरी 24 मई 2025/ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साथी समूह के सदस्यों से बातचीत की और समाज कल्याण विभाग के कार्यों की भी चर्चा की। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल और विभाग के आग्रह पर साथी समूह के सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग से वाद्य यंत्र हारमोनियम उपलब्ध कराया गया है।
आज इस वाद्य यंत्र हारमोनियम को दिव्यांगजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्री कांवड़िया ने नगरी के उमरगांव निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग श्री चन्द्रभान कुलदीप एवं अस्थिबाधित दिव्यांग श्री भीषम कुमार नेताम को प्रदाय किया।

इस अवसर पर साथी समूह के सदस्य श्रीमती जानकी गुप्ता, श्रीमती प्रभा रावत, श्रीमती सूर्या लुकड, श्री विकास गुप्ता, श्री गोपल शर्मा सहित सेवा निवृत्त उप संचालक समाज कल्याण रायपुर श्री राजेश तिवारी, श्री राजेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह अपर कलेक्टर, उपसंचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पाण्डे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!