डीएफओ बनने के बाद नगरी पहुंचे अतुल गोलछा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत


नगरी। नगरी निवासी अतुल गोलछा पिता स्व. जसराज गोलछा के डीएफओ पद पर चयनित होने के पश्चात प्रथम नगरी आगमन पर जैन समाज के युवाओं ने नगरी के सरहद पर उनका स्वागत कर रैली के रूप में जैन मंदिर परिसर पहुंचे जहां पर अतुल गोलछा ने जैन मंदिर मे दर्शन कर आशीर्वाद लिया वही दादा खेमराज गोलछा चाचा खेतमल गोलछा सहित परिवार जनों ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात जैन समाज एवं नगरी निवासी जुलूस के रूप में जैन मंदिर से नगर पंचायत, बजरंग चौक से निवास स्थान होते हुए ओसवाल भवन नगरी में पहुंचे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा आज एक अहम कड़ी है जिस पर आगे बढऩा हर किसी युवा को चाहिए। अतुल गोलछा ने नगरी नगर ही नहीं पूरे धमतरी जिला साथ छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से इस क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। अतुल गोलछा ने कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे गुरुजनों के साथ-साथ पूरे परिवार का आशीर्वाद और सहयोग मिला। प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल डीपीएस दुर्ग कोटा चेन्नई दिल्ली इन सभी जगह रहकर मैंने शिक्षा ग्रहण किया। विधायक अंबिका मरकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, नागेन्द्र शुक्ला, नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नपं उपाध्यक्ष विकास बोहरा, विकल गुप्ता भाजपा मंडल नगरी महामंत्री रूपेंद्र साहू आदि भी उनका सम्मान करने पहुंचे थे। जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा मूर्ति पूजा संघ के अध्यक्ष मोहन भंसाली, अनिल छाजेड़, मनोज छाजेड़, बाबूलाल सकलेचा पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नगरी अजय नाहटा प्रकाश गोलछा बिरगुडी मांगीलाल सुराना, मनोज चोपड़ा नितिन भंसाली, शिखर छाजेड़, अशोक सांखलेचा संतोष संचेती, राजू भंसाली, योगेश नाहटा, प्रिंस गोलछा, गौतम चोपड़ा, दीपक संचेती, दीपक डागा, अशोक संचेती ने किया स्वागत मोहित जैन, अभिषेक जैन, यश जैन, नेहा बोहरा, मामू गोलछा, रौनक नाहटा, नानेश संचेती, मुकेश संचेती, सिद्धार्थ छाजेड़, आयुष मालू, चैतन्य चोपड़ा, मयंक डागा, निखिल नाहटा, नमन ढेलाडिय़ा, विकास सोनी, रजत नाहटा आदि ने भी उनका सम्मान किया।


