Uncategorized

रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा 1 जुलाई को रक्तदान एवं ब्लड टेस्ट शिविर

धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी एवं इनरव्हील क्लब धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 1 जुलाई को फिट लाइफ जिम, धमतरी में निःशुल्क रक्तदान एवं ब्लड टेस्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस जनहितकारी शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य जांच (ब्लड टेस्ट) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे.सत्येन्द्र शर्मा एवं इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का आह्वान किया है।
नवनियुक्त रोटरी क्लब के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा जिनका कार्यकाल 1जुलाई से चालू हो रहा उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुवात एक नेक काम से की है शहर के लोगों से रक्तदान के लिए आह्वाहन किया और कहा कि रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!