Uncategorized

पीटा एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही देह व्यापार कराते 3 आरोपी गिरफ्तार

टिकरापारा धमतरी में मकान किराये पर लेकर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार

आरोपियों से मोबाइल,नगदी, दवाइयाँ व अन्य सामग्री सहित 14,827 रुपये की मशरूका जप्त

एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा वार्ड, शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा गवाहों एवं पांईटर के साथ मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान मकान के अंदर 2 युवक एवं 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।मौके से गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमे सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी,खुमान साहू पिता दुखूराम साहू 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी,लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी,(छ.ग.) शामिल है.आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, दवाइयाँ (ZAGORE-100, मेनफ़ोर्स ), कण्डोम तथा फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की मशरूका जप्त की गई।पूछताछ में यह पाया गया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसे का लालच देकर, उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तथा दबाव बनाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!