Uncategorized

महाविद्यालयों में मनमाने शुल्क वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का विरोध, कंडेल कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया पत्र


धमतरी। शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल में सत्र 2025-26 के लिए जनभागीदारी एवं अशासकीय मदों में की गई मनमानी फीस वृद्धि के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मोर्चा खोलते हुए प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि इस वर्ष जनभागीदारी शुल्क 500 से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है, जबकि अशासकीय शुल्क में भी 800-900 से बढ़ाकर 1000 से अधिक कर दिया गया है, जो कि पूर्णत: अविवेकपूर्ण और छात्र विरोधी है। महाविद्यालय में पढऩे वाले अधिकांश छात्र ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों से आते हैं। ऐसे में फीस में की गई यह बढ़ोतरी छात्रों की पढ़ाई के अधिकार पर सीधा हमला है। एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन से जनभागीदारी समिति और कॉलेज स्टाफ की संयुक्त बैठक बुलाकर फीस में तत्काल संशोधन की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। यह भी कहा गया कि जब तक जिले के सभी कॉलेजों में राहत नहीं मिलती, तब तक बस्ता खाली – जेब खाली, छात्र अधिकार आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!