Uncategorized

निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने पार्षद कुशल लोढ़ा के साथ किया श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड का भ्रमण

पार्षद श्री लोढ़ा ने आयुक्त को कराया वार्ड की समस्या एवं मांगो से अवगत


धमतरी। नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल आज श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश आयुक्त ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिये।
आयुक्त प्रिया गोयल व पार्षद कुशल लोढ़ा ने आज सुबह वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान पार्षद व वार्ड वासियों ने आयुक्त को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद श्री लोढ़ा ने आयुक्त को वार्ड में सड़क मरम्मत, नालियों की उचित व्यवस्था, प्रकाश की बेहतर व्यवस्था, एवं वार्ड को सुन्दर स्वच्छ बनाने की मांग रखी। जिस पर आयुक्त ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा, इंजीनियर कमलेश ठाकुर, सफाई मित्र सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा लगातार श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों की मांगो के अनुरुप वार्ड के विकास हेतु प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क नाली, पानी, बिजली , स्वच्छता की बेहतरी पर विशेष जोर दे रहे है। आज भी आयुक्त के समक्ष वार्ड की समस्या एवं मांगो को प्रभावी ढंग से रखा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!