Uncategorized

खेतिहर महिलाओं से पूर्व विधायक होरा ने की सौजन्य भेंट

धमतरी । अपने ग्रामीण क्षेत्र दौरा से लौटते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा को निर्माणाधीन लिमतरा ओवर ब्रिज के पास खेत मे काम कर रहे कुछ ग्रामीण खेतिहर महिलाओं ने आत्मीयता से आवाज दी। उनकी आवाज सुनकर श्री होरा उनसे मिलने खेत पहुंचे। जहां पर महिलाएँ उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। श्री होरा ने उनसे मिलकर उनके साथ कुछ वक्त बिताया। इस दौरान खेतिहर महिलाएं अपनी छोटी छोटी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । श्री होरा ने उनसे हाल चाल जाना एवं क्षेत्र में चल रहे कृषि कार्य संबंधी चर्चा की। श्री होरा ने कहा कि छतीसगढ़ में कृषि कार्य महिलाओं के सहयोग के बिना अधूरा है। एक ग्रामीण खेतिहर महिला न सिफऱ् अपने घर का चूल्हा-चौका संभालती है, बल्कि परिवार को आर्थिक मद्द करने भी अग्रणी रहती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!