Uncategorized

कुरुद के कांग्रेसियों ने किया इंदिरा, पटेल को नमन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि व देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल को उनके जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किये। दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा जी व पटेल जी देश के अनमोल रत्न थे। उनके द्वारा देश के लिए जो योगदान दिये उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग व आदर्शों पर चलने के लिए हमेशा संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकर, गीता राम सिन्हा, रमेश्वर साहू, तारेन्द साहू, रमेश पांडेय, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, पार्षद उत्तम साहू,ब्लाक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, योगेश, ब्लाक उमाशंकर साहू, सरपंच जिला संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, सरपंच रुपेश निर्मलकर, बहु्र राम साहू, अशोक साहू, सेक्टर अध्यक्ष रूद्र नाथ साहू, संतोष प्रजापति, तुलसी राम साहू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!