Uncategorized

समाज व देश की सुरक्षा में तैनात जवानो के लिए बहनों ने भेजा रक्षासूत्र

जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

धमतरी। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व धमतरी जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम गांधी मैदान धमतरी में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सदस्य, शिक्षिकाएं, स्कूली छात्राएं विभिन्न संस्था से जुड़ी महिलाएं, विभिन्न समाज की महिलाओं ने सहभागिता प्रदान कर स्वेच्छानुसार एक लिफाफे में रक्षा सूत्र एवं अपने आंगन की मिट्टी अपना नाम पता मोबाइल सहित सैनिक भाइयों के लिए प्रेषित किया। यह रक्षा सूत्र हमारे देश के सरहद एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात ऐसे वीर सैनिक जो इस पवित्र पर्व पर अपने घर अपनी बहनों के बीच नहीं पहुंच पाते हैं प्रदेश कार्यालय के माध्यम से उन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्पना रणसिंह, सरिता यादव चित्रलेखा निर्मलकर जिला मीडिया प्रभारी संगीता जगताप, कार्यालय प्रभारी, ममता सिंन्हा, रुक्मणी सोनकर, नीतू त्रिवेदी, नम्रता पवार श्याम साहू, प्राची सोनी, अनीता सोनकर, पूजा कुंजाम, समारी मिश्रा, रेखा यादव, कृष्णा साहू, सुहागा बाई, संतोषी साहू दमयंती गजेंद्र उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!