Uncategorized

भाजपा भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए है कृतसंकल्प – प्रकाश बैस

नगरी में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस


नगरी। भाजपा का स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की उपस्थिति में नगरी मंडल के भाजपा कार्यालय में मनाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। श्री बैस ने आगे कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, रवि शंकर दुबे, नागेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, कमल डागा, मोहन नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, नपा अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, रामगोपाल साहू, राजेश गोसाई, नर्सिंग मरकाम, आर एल देव, डॉक्टर मुकेश सोम, बल्लू सेन, संत कोठारी, शंकर लाल देव, राजा पवार आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!