Uncategorized

कुरुद जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना कर संभाला कार्यभार


कुरुद । जनपद पंचायत कुरुद ने सोमवार को नवचयनित अध्यक्ष गीतेश्वरी हेमंत साहू एवं उपाध्यक्ष सतीश जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी नभ सिंह कोशले के निर्देशन में सात स्थायी समितियों के लिए सभापति एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। पूरे जनपद परिसर में उत्साह का माहौल रहा, जहां जनप्रतिनिधियों ने जनहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। शिक्षा समिति सभापति सतीश जैन, सदस्य चित्रलेखा ध्रुव, ललीता भतपहरी, हिमांशु साहू, टेकराम साहू, संचार एवं संकर्म समिति सभापति आनंद यदू, सदस्य शकुंतला देवांगन, अनुराग साहू, रेखा साहू, ठाकुर राम साहू, राजस्व एवं वन समिति सभापति एवन कुमार साहू, सदस्य मनीषा साहू, डिकेश्वरी देवांगन, ठाकुर राम साहू, चंद्रशेखर साहू, महिला एवं बाल कल्याण समिति सभापति सिंधु बैस, सदस्य गंगाबाई साहू, डिकेश्वरी देवांगन, हिमांशु साहू, अनुराग साहू कृषि समिति सभापति चंद्रशेखर साहू, सदस्य उर्वशी बांधेकर, मनीषा साहू, दिलीप चक्रधारी, आनंद यदू, सहकारिता एवं उद्योग समिति सभापति महेश ध्रुव, सदस्य टेकराम साहू, कुलेश्वरी साहू, उर्वशी बांधेकर, रूमान कुर्रे, स्वच्छता समिति सभापति शकुंतला देवांगन, सदस्य कुलेश्वरी साहू, अनुराग साहू, रेखा साहू, उर्वशी बांधेकर बनाये गये। इस अवसर पर जनपद सीईओ एमके सेन, सदस्य लिली श्रीवास, बनीता प्रमोद सिन्हा समेत सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!