Uncategorized

रेत का अवैध कारोबार बंद करने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। जिला कार्यालय पहुंचे छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि धमतरी जिले में रेत माफियाओं के चलते आये दिन कोई न कोई घटना या हादसा हो रहा है। जिले के अंतर्गत कई स्थानों पर अवैध रेत उत्खनन हो रहा है, जिसकी जानकारी शासन प्रशासन को होने के बावजुद कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, रोकटोक किये जाने पर रेत माफिया के गुर्गो द्वारा लाचार व बेबस श्रमिकों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं का हौसला काफी बुलंद है, वहीं अवैध परिवहन के चलते सड़क हादसे में भारी इजाफा हो रहा है जो चिंतनीय है। सूप्रीम कोर्ट एवं पर्यावरण नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन की अनदेखी व लापरवाही के चलते जिले में कई स्थानों पर अवैध रेत भंडारण का संचालन हो रहा है, जिसके चलते आये दिन कोई न कोई घटना कारित हो रहा है। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना की मांग है कि यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण एवं अवैध रेत खदानो को तत्काल बंद कराया जाये और रेत माफियाओं पर अंकुश लगाने त्वरित कार्रवाई किया जाये, ताकि आने वाले समय में किसी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उक्त मांग को लेकर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के जिला संयोजक अमित वर्मा, निखिलेश देवान साहू, हर्ष कुमार सिन्हा, उमा पटेल कौशल सिन्हा, भेमराज साहू, प्रेमुराम सिन्हा, रामाधीन ध्रुव, कुंजलाल ध्रुव, यशवंत साहू, राजेश्वर, गैंदलाल सिन्हा आदि पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!