Uncategorized

सायबर टीम द्वारा कुरुद,मगरलोड,भखारा क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपियों पर की कार्यवाही

कुल 143 पौवा देशी शराब एवं 35 लीटर कच्ची महुआ शराब,प्रयुक्त वाहन जप्त

सायबर टीम एवं थाना कुरूद, मगरलोड, भखारा स्टॉफ द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही की गई है जिसका विवरण इस प्रकार है थाना कुरूद के मस्जिद चौक साहू होटल के पास 19 पौवा देसी प्लेन शराब जब्त आरोपी ठाकुर राम यादव पिता लाल जी यादव 26 वर्ष संजय नगर से की गई.वंही 44 पौवा देसी मसाला शराब
आरोपी द्वारा किरण ढाबा के पास ग्राम नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जाते पकड़ा गया.आरोपी मानस साहू पिता नंदू राम साहू 20 वर्ष ग्राम मेडरका थाना कुरूद,डाला चंद्राकर पिता स्वर्गीय सालिकराम चंद्राकर 24 वर्ष ग्राम कुहकुहा थाना कुरूद आरोपी द्वारा नया बस स्टैंड कुरूद देवेंद्र ढाबा के पास अवैध रूप से बिक्री करने हेतु एक्टीवा वाहन में परिवहन करते पकड़ा गया.तेजराम साहू पिता अनुज राम साहू 51 वर्ष निवासी संजय नगर कुरूद थाना कुरूद 30 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया. भखारा में अवैध रूप से अवैध शराब बिक्री करते आरोपी सुवम साहू पिता टिकुराम साहू 35 वर्ष पता भखारा थाना से 50 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त किया गया।थाना मगरलोड द्वारा आरोपी खेम सिंह दीवान पिता बुधराम 34 वर्ष पता बोदलबाहरा थाना मगरलोड द्वारा अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई.कुल जब्ती 143 पौवा देशी शराब 35 लीटर कच्ची महुआ शराब,प्रयुक्त वाहन एफ डिलक्स एवं एक्टीवा स्कूटी,बिक्री रकम कुल जुमला कीमती 87290 रूपये जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1),34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में साइबर प्रभारी निरी.सनी दुबे,थाना कुरुद से उनि.ईश्वर साकार, प्रधान आरक्षक.राजेश चंद्राकर, सायबर से प्रआर.देवेंद्र राजपूत, लोकेश नेताम,
आरक्षक योगेश नाग ,दीपक साहू,मुकेश मिश्रा,मनोज साहू,विकास द्विवेदी,वीरेंद्र सोनकर,कृष्णा पाटिल, मनोज साहू,गोपाल चंद्राकर,फनेश साहू, किशोर देशमुख का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!