Uncategorized

स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के नगर आगमन के उपलक्ष्य पर निकाली गई भव्य स्कूटर रैली

वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज धमतरी पधारेंगे स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज


धमतरी। प्रेम प्रकाशी मंडलाचार्य गुरु टेऊँराम सनातन धर्म की पालना कर सनातन धर्म का प्रचार करने वाले श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज जिन्होंने सत् नाम साक्षी सिद्ध मंत्र के द्वारा लोगों का उद्धार किया ऐसे आचार्यश्री के पंचम पीठाधीश्वर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का धमतरी में स्थित श्री प्रेम प्रकाश 20 वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज धर्म नगरी धमतरी में सनातन धर्म के प्रचार हेतु पधार रहे हैं। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के 89 वर्षीय वयोवृद्ध सेवादार बालचन्द रोहरा ने बताया कि श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के वर्तमान मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का देश विदेश के अनेक नगरों का भ्रमण करते हुए आज धमतरी नगर के लोगों में सनातन धर्म के प्रति लगन को बढ़ाने एवं उनको पावन उपदेश देकर आत्म साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त कर जिज्ञासुओं के अनेक तापों क्लेशों को हरने हेतु आज हमारे नगर में पदार्पण हो रहा है आगमन की खुशी में 28 सितंबर रविवार को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से एक स्कूटर रैली का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में जिज्ञासुओं ने भाग लिया यह रैली प्रेम प्रकाश आश्रम के सन्त लोकेश कुमार के मार्ग दर्शन में एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जसवानी की सहयोगात्मक उपस्थिति में श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से नए बस स्टैंड से शास्त्री चौक बालक चौक गोलबाजार मठ मन्दिर चौक कचहरी चौक होकर माता विंध्यवासिनी मन्दिर होते हुए रुद्री रोड से अम्बेडकर चौक होते हुए रत्नाबांधा चौक से विवेकानंद नगर के पास से वापस मकई चौक होते हुए वापस श्री प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचे जहां आतिशबाजी की गई एवं सभी भक्तों ने खुशियां मनाते हुए बहुत देर तक नाचते गाते हुए आनन्द प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!