Uncategorized

पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशिया कप का विजेता, क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जीत की जश्न


धमतरी। कल एशिया कप का फायनल मैच भारत व पाकिस्तान के मध्य खेला गया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज किया। जिसके पश्चात देश भर में क्रिकेट प्रेमियो में उत्साह का माहौल रहा। धमतरी में भी क्रिकेट प्रेमियों में भारत की जीत का जश्न मनाया। घड़ी चौक पर क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और हिंदुस्तान के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जीत की खुशी मनाई। इस दौरान सुमित जैन, राहुल भंसाली, कमलेश भंसाली, आकाश कटारिया, विक्की बोहरा, ललित गिया, संजू गोलछा, रोहित जैन भी घड़ी चौक पहुंचे और हाथो में तिंरगा लेकर भारत की जीत की खुशियां बिखेरी। उन्होने कहा कि यह जीत पूरे देश को गौरान्वित करने वाला है। एशिया कप में भारत ने लगातार तीन बार पाकिस्तान को धूल चटाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!