Uncategorized

शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप कराया गया डाउनलोड

अभिव्यक्ति एप, सायबर अपराध कि दी गई जानकारी

शक्ति टीम द्वारा धमतरी के दीपक इलेक्ट्रानिक्स,एवं अन्य संस्थानों एवं पेट्रोल में कार्यरत महिलाओंएवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया.छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के लिए बनाया गया अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया।इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

शक्ति टीम ने बालिकाओं के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो एक्ट के सबंध में एवं सायबर संबंधी अपराध के संबंध में बताया गया एवं अभिव्यक्ति एप से महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। शक्ति टीम ने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला- बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड भी कराया गया.इस दौरान शक्ति टीम सेमहिला आरक्षक लक्ष्मी नागवंशी,प्राची गुप्ता,महेश्वरी सिदार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!