Uncategorized

राज्य अलंकरण समारोह में शिक्षकों, समाजसेवकों और बाल वैज्ञानिक छात्रों का हुआ सम्मान


कुरुद। कुरूद में राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन, राखी मोड़ चरमुडिय़ा में हुए इस गरिमामय कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा और समाजसेवा के गौरव को नया आयाम दिया, बल्कि यह आयोजन एक सामाजिक क्रांति का प्रतीक बनकर सामने आया। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस समारोह में शिक्षा, विज्ञान प्रचार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, रूढि़वाद उन्मूलन और अंधविश्वास निर्मूलन जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले सौ से अधिक शिक्षकों, समाजसेवकों और 10 बाल वैज्ञानिक छात्रों को सम्मानित किया गया। महासमुंद के शासकीय श्रीराम शाला की शिक्षिका लीनू चंद्राकर को नवाचारपूर्ण शैक्षणिक योगदान और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित नागार्जुन सम्मान से नवाजा गया। लीनू चंद्राकर का यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उन हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, जो शिक्षा को समाज सेवा का माध्यम मानकर नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में पद्मश्री अजय मंडावी, डॉ. हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक, गुरु घासीदास कॉलेज कुरूद और इसरो साइंस एक्टिविस्ट नीरज वर्मा महाराष्ट्र शामिल हुए। अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की। लीनू चंद्राकर को डीईओ विजय कुमार लहरें, सहायक संचालक नंदकिशोर सिंह, सतीश नायर, बीईओ लीलाधर सिंहा ने बधाई दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!