Uncategorized

ढोल बाजे गरबा का 19 वें वर्ष में प्रवेश का पोस्टर लॉन्च कर शानदार स्वागत

गरबा का मौसम हो और ढोल न बजे, ऐसा धमतरी में संभव ही नहीं।वर्ष 2025 में ढोल बाजे अपने नए रंग-रूप और पारंपरिक ठाठ-बाट के साथ शहरवासियों के सामने प्रस्तुत होने जा रहा है।यह वही गरबा ग्रुप है जिसने धमतरी में गरबे की शुरुआत की, लोगों को गरबा सिखाया, गरबा कराया और गरबे की लय को हर दिल की धड़कन बना दिया। ढोल बाजे ने गरबे को केवल एक नृत्य न रहकर उत्सव और संस्कृति का जीवंत अनुभव बना दिया है।कल शाम 7:30 बजे बालक चौक पर ढोल बाजे का पहला पोस्टर बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ जारी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ढोल बाजे की इस नई यात्रा का स्वागत तालियों और उल्लास से किया।सदस्यों ने गरबा खेलकर खुशी जाहिर की।इस बार ढोल बाजे केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि नई तकनीकियों और नए चेहरों के साथ एक ताज़गी भरा अनुभव लेकर आ रहा है। शहर का सबसे पुराना और सबसे सुहाना गरबा ग्रुप, ढोल बाजे, धमतरी की गरबा परंपरा को एक बार फिर से जीवंत करने के लिए तैयार है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!