सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अग्रसेन भवन धमतरी पोलमें किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी (कार्डियोलॉजिस्ट एनएन एम एमआई रायपुर) एवं अतिथि विशेष सूरज सिंह परिहार (पुलिस अधीक्षक धमतरी) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हीरा महावर (मुख्य ट्रस्टी) एवं मंच पर नवीन चंद्राकार (सेवानिवृत प्रधान पाठक माध्य.शाला कुकरैल), तेजराम साहू (शास.प्राथमिक शाला सेलदीप कुरूद) एवं अशोक पवार उपस्थित थे.
संस्था की ओर से अनुराग महावर, अजय छाजेड एवं रमेश पंजवानी एवं विनोद कुमार पांडेय द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. श्री अशोक पवार ने संस्था द्वारा आयोजित गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी. एवं डॉ. हीरा महावर (मुख्य ट्रस्टी) ने सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमे हिंदी माध्यम में प्रथम स्थान पर विकास साहू पिता रामायण साहू मां दंतेश्वरी हाई स्कूल , द्वितीय स्थान पर नमन साहू पिता केशव राम साहू सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तृतीय स्थान पर भावना साहू पिता भूपेंद्र साहू नाथूजी जगताप उ.मा. शाला, चतुर्थ स्थान पर कु. सुप्रिया देवांगन पिता सतीश कुमार देवांगन मां दंतेश्वरी हाई स्कूल, पंचम स्थान पर कु. भूमिका देवांगन पिता संतराम देवांगन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हटकेशर, तथा अंग्रेजी माध्यम में प्रथम कु. आस्था भोजवानी पिता देवानंद भोजवानी सेंट जेवियर स्कूल, द्वितीय स्थान पर अक्षधा शर्मा पिता आर के शर्मा सेंट जेवियर स्कूल, तृतीय स्थान पर अक्षय कुमार जैन पिता हितेश कुमार जैन दिल्ली पब्लिक स्कूल सांकरा चतुर्थ स्थान पर भाविक चोपड़ा पिता राजकुमार चोपड़ा दिल्ली पब्लिक स्कूल, सांकरा एवं पंचम स्थान पर ओम गोविंद देवांगन पिता हरीश देवांगन नूतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया. परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा रजत पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी ने अपने उद्बोधन सभी गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम जो भी पद में ये हमारे गुरुओं की दें है बिना गुरु के कोई आगे नहीं बढ़ सकता । आज पेरेंट अपने बच्चों के ठीक से पहचान नहीं पा रहे की वो क्या कर रहे है वो अपने बच्चों के लिए टीचर से भी उलझने को तैयार है। जबकि टीचर का पहले बहुत सम्मान करते थे लेकिन आज वो सम्मान देखने को नहीं मिलता।आज बच्चों के यह में मोबाइल आ गया है इससे उनकी पढ़ाई तो प्रवित हो रही है साथ ही साथ बहुत ज्यादा हेल्थ इशू भी आ रहा है छोटे छोटे बच्चों की आंखों की समस्या, गलत खानपान एवं मो.लेपटॉप पर देर तक रहने से से हार्ट की भी समस्या दिनोदिन देखने को मिल रही है जम बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखे साथ ही बच्चों को मो.से ज्यादा दूरी बना कर रखने का प्यास करे। अतिथि विशेष सूरज सिंह परिहार ने कहा इस कार्यक्रम में आकर मैं हर्षित हूं भारतीय परिपाटी एवं सनातन परंपराओ को आपने सबने जीवित रखे हुए है.संस्था की ओर से सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य नवीन चंद्राकर एवं तेजराम साहुप्राथमिक शाला सेलदीप कुरूद का सम्मान शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया.संस्था द्वारा शिव सिंग वर्मा कन्या उ.मा.शा.वि., नाथूजी जगताप उ.मा.वि., डॉ. शोभाराम देवांगन उच्च मा.वि., शासकीय उच्च मा.शा.वि.कोलियरी, शा. उ. मा. वि., रुद्री, शासकीय उच्च मा.शा. वि. सोरम के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वर्ष भर की फीस राशि प्रदान की गई. कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक गण एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएंउपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राकेश झवर एवं आभार प्रदर्शन विनोद कुमार पांडेय द्वारा किया गया.

