Uncategorized

क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दौर में खिलाड़ी मिशन मैदान में बहा रहे हैं पसीना

खेल और खिलाड़ी समाज की अनमोल पूंजी -: राजेश शर्मा

स्वस्थ्य शरीर – निरोगी काया का निर्णय खेल से ही संभव -: राजेंद्र शर्मा

धमतरी- एम पी एल ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में धीरे-धीरे अब टीम फाइनल मुकाबला की ओर बढ़ रहा है जिसमें 1 लाख 51 हजार रुपए एवं भारी भर काम कप को प्रथम स्थान प्राप्त कर जीतने के लिए खिलाड़ी अपनी टीम के लिए खूब पसीना बाहर हैं मैच के आठवें दिवस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस टूर्नामेंट के आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा पूरे समय मैदान पर रहते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को समग्र समाज के लिए तैयार करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करना हम सब की सार्वभौम जिम्मेदारी है जिसके लिए समाज के जिम्मेदार आगे आकर अपनी नैतिक कर्तव्य एवं धर्म का पालन करें वहीं सार्वजनिक आयोजन की सच्ची सार्थकता होती है। नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने खेल के आवश्यकताओं को विशेष कर युवाओ को अपने दैनिक दिनचर्या के जीवन में शामिल करते हुए जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ शरीर को खेल के माध्यम से हासिल करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!