Uncategorized

अपर कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम पारित होने पर हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा आभार पत्र

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम को पारित कर समाज में धर्म की स्वतंत्रता एवं सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।यह अधिनियम न केवल प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है, बल्कि जबरन, प्रलोभन अथवा छलपूर्वक किए जाने वाले धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने का कार्य भी करेगा। इससे समाज में शांति, सद्भाव एवं विश्वास का वातावरण मजबूत होगा।हिन्दू जागरण मंच का मानना है कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान एवं मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।हिन्दू जागरण मंच, जिला धमतरी,ने अपर कलेक्टर श्रीमति इंदिरा सिंह के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री का धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम पारित करने पर आभार प्रकट करता है तथा आशा करता है कि इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।हिन्दू जागरण मंच प्रदेश के समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अधिनियम का सम्मान करें एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें,आभार प्रकट करने में वालों प्रांत कार्यकारणी सदस्य युवा आयाम दीपक सिंह ठाकुर,जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद सहसंयोजक चित्रेश साहू,युवा आयाम सत्यम सिन्हा,संपर्क प्रमुख अनिमेष चंदेल,महिला आयाम भावना सिन्हा,दिव्या नेताम, पूजा साहू ,हंसिका आर्थिक आयाम भीखम साहू, नगर संयोजक अभिषेक साहू, सहसंयोजक शिवांश पटवा, नगर युवा आयाम आयुष पात्रे,संजय साहू,सनत साहू उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!