Uncategorized

अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 22,000 रुपये की संपत्ति जब्त

धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तीरनाथ मरकाम, पिता स्व. मंगलराम मरकाम, 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना सिहावा, ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास अपनी मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिहावा पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2,000 रुपये एवं एक मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी -04 सीटी -7813) कीमती लगभग 20,000 रुपये जब्त की गई। इस प्रकार कुल 22,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!