पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण हेतु साइकिल संदेश रैली का हुआ आयोजन

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डाँ सोमनाथ यादव के आदेशानुसार, टी आर जगदल्ले जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त के निर्देशन, चेतन हिन्दूजा जिला मुख्य आयुक्त एवं गणेश प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा डी के साहू जिला सचिव के नेतृत्व मे जिला संघ धमतरी द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष हीरक जयंती अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु साइकिल संदेश रैली, 1 मई को प्रातः 7 बजे निकली गई। साइकिल संदेश रैली में स्काउट्स, गाइड्स ,रोवर्स ,रेंजर्स तथा स्काउटर गाईडर बैनर ,तख्तियां एवं पोस्टर्स के साथ सम्मिलित हुए। यह पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश रैली कलेक्ट्रेट परिसर जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदुजा एवं लीलाधर चौधरी सहायक संचालक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ हुई, जो लक्ष्मी निवास से होते गांधी मैदान में रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी,मुख्य अतिथि, मोनिका देवांगन सभापति जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्षता एवं सरिता दीदी मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय धमतरी के आतिथ्य में समाप्त हुआ। उद्बोधन में मुख वक्ता सरिता बहन ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय की मुख्य ने भारत स्काउट्स गाइड्स के साइकिल संदेश रैली को सराहते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया में प्रकृति ,पुरुष और परमेश्वर यह तीनों विद्यमान है यह तीनों से ही जीवन चल रही है और इस जीवन में हमें प्रकृति को बचाने, सुरक्षित करने हेतु जल संरक्षण हेतु हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और यह कार्य हर एक व्यक्ति ,हर एक बच्चे को हर साल अपने जन्मदिन के दिन अवश्य करना चाहिए । रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजकल के बदलते युग में, बदलती स्थिति में को लोग सर्व सुविधा में जीने के कारण साइकिल को त्याग दिए हैं इस संदेश रैली के जरिए आज साइकिल के समय को दोहराया गया । चेतन हिंदूजा ने कहा कि स्काउटिंग का मुख्य ध्येय ही समाज सेवा, राष्ट्र सेवा है। इसके माध्यम से बच्चों के मन में दूसरों के प्रति प्रेम एवं सेवा भाव विकसित करना है। सेवा कार्य को जीवन के सबसे पुनित कार्य के रूप में समझाया जाता है। गणेश प्रसाद साहू ने कहा की स्काउटिंग में पशु पक्षियों को मित्र बनाना एवं प्रकृति प्रेम होना सिखाया जाता है। साथ ही यह भी समझाया जाता है कि पक्षियों को दाना-पानी पिलाने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। मोनिका देवांगन ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना ही हमारा कर्तव्य है। हजार मनुष्यों के बजाए हजार मूक जीवों को भोजन कराना एवं प्रकृति को सजाना अधिक पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम का संचालन डी के साहू जिला सचिव ने किया तथा आभार लीलाधर चौधरी सहायक संचालक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चेतन हिंदुजा जिला मुख्य आयुक्त ,गणेश साहू जिला अध्यक्ष, भगतराम यादव जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णा राम साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, गजानंद साहू, वनिता मगर, डोलेश्वरी साहू, यशोदा सोनकर जिला उपाध्यक्ष, एल आर चौधरी सहायक संचालक,डी के साहू जिला सचिव ,टिकेश्वर पांडे संयुक्त सचिव ,जीवन लाल साहू, शशि बंछोर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, नेमलाल गंगेले डीओसी स्काउट, हीना भेसले डीओसी गाइड, सोहन साहू सचिव धमतरी, दीपेंद्र साहू नेतूराम यादव,श्रवन साहू, मुकेश कश्यप, शीला साहू, मोहित बनपेला, हेमंत साहू,दुवेंद्र मांडवी, गौकरण यादव, कुणाल ठाकुर खेमराज सिंह तेजस साहू, आकाश साहू, जितेंद्र साहू, योगिता कंवर खिलेंद्र साहू सहित 100 से अधिक स्काउट एवं गाइड्स उपस्थित रहे।
