Uncategorized

शांतिपूर्ण होली पर्व सम्पन्न कराने नंप अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर व एसडीओपी रागिनी मिश्रा की उपस्थिति मे हुई शांति समिति की बैठक


कुरुद। होली महोत्सव 2026 के लिए कुरूद स्थानीय शासन-प्रशासन ने शांति समिति की बैठक जनपद पंचायत कुरूद मे आहुत किया गया, त्यौहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.शासन की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर की अध्यक्षता मे, प्रशासन की ओर से एसडीओपी रागिनी मिश्रा के अध्यक्षता में नगर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठन, विभिन्न धार्मिक-समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, मिडिया के साथियों, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में शांति पूर्ण ढंग से कुरूद मे होली महोत्सव मनाने का निर्णय किया गया, हुड़दंगियो और असामाजिक तत्वों के लिए पुलिस प्रशासन निरंतर निगरानी रखेंग. महोत्सव में वन्देमातरम परिवार द्वारा दो दशकों से कवि सम्मेलन और विभिन्न आयोजनो मे स्थानीय रहस नाच, सहित विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम करते आ रहे है , इस परंपरा को उत्साह के साथ परंपरानुसार मनाने सभी ने एक स्वर मे कुरूद के सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निर्णय लिया साथ ही सबको सहयोग के लिए अपील भी शासन प्रशासन की ओर से किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!