ग्रामीण क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है क्रिकेट : हरख जैन

भखारा- सिहाद इलेवन क्रिकेट क्लब सिहाद द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन (पप्पू )उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्रपाल बैस सरपंच प्रतिनिधि ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भेषज बैस उपसरपंच उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21111 एवं उपविजेता टीम को 11111 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी सहभागी टीमों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन मैच प्रखंड एवं कोलार टीम के मध्य खेला गया, जिसमें कोलार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.
मुख्य अतिथि हरख जैन ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने नारा लगाया कि जीत हो या हार रहो तैयार।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सरपंच प्रतिनिधि छत्रपाल बैस ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करती हैं। आयोजन को संपन्न कराने में सोनू बैस, उमेन्द्र गंगेले, तेजेश्वर बैस, हूपेश बैस, चेमन बैस सहित क्रिकेट क्लब केउस सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
