Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर पुलिस कार्यालय परिसर में एसपी सहित पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा किया गया पौधारोपण

पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में 21 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा फलदार, छायादार अलग अलग प्रकार के कुल 51 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें सभी पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी बडे उत्साह के साथ पौधा रोपण किया।सभी ने कहा कि पुलिस थानोंं, पुलिस चौकी, पुलिस लाईन व अपने गाँव व शहर में पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा रोपण करते रहेंगे। अपने व अपने बच्चों के बेहतरीन भविष्य के लिए जल और वायु को बचाये। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा पेड लगाये।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक धमतरी दीपक शर्मा, निरी.(एम)अखिलेश शुक्ला,लक्ष्मी ध्रुव, उनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय,सउनि.दिनेश चंदेल, प्रेम लाल सिन्हा,रामावतार राजपूत, रिखिराम साहू,शिव मिश्रा,टिका राम साहू,लता राजपूत,डोमार ध्रुव,राजेश दीवान,दूजराम सोनवानी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!