प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान में पत्रकारों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संकल्प पत्र

धमतरी। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी संस्थान में गुरुवार को सभी मीडियाकर्मी को रक्षासूत्र बांधकर संकल्प लिया गया। इस दौरान 24 अगस्त को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की भी जानकारी दी गई।प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी द्वारा विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर रक्षासूत्र बाधती हैं। इसी सिलसिले में गुरूवार को धमतरी सेंटर में मीडियाकर्मियों के लिए आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े लोग पहुंचे। संचालिका सरिता बहन ने बताया कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का पर्व है। हम सभी एक पिता के संतान हैं, जो परमपिता परमात्मा शिव है। ज्योति हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। ब्रम्हकुमारी संस्था 89 वर्ष से निरंतर चल रही है। हमारी संस्था सामाजिक कार्य भी करती है। प्रकृति संतुलन के लिए पर्यावरण पर भी ध्यान दिया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक लखोटिया ने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है जब सभी एकत्रित हुए हैं। अध्यात्म के साथ जनसेवा, प्रकृति सेवा कैसे की जाती है इससे क्या लाभ है इस संस्था से सीखा सकता है। धमतरीवासियों के लिए इन्होंने हमेशा जागरूकता अभियान चलाया है। मीडियाकर्मियों का दायित्व है कि इन्हें आगे बढ़ाए। रक्तदान शिविर में सभी बढ़चढ़हिस्सा लें। इस दौरान अरूण चौधरी, रोशन सिन्हा, विक्रांत शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी को रक्षासूत्र बांधकर संकल्प पत्र लिया गया। इस दौरान संस्था की प्राजक्ता बहन व अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कामनी कौशिक ने किया।
24 को रक्तदान शिविर
सरिता बहन ने बताया कि 24 अगस्त को पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। धमतरी में भी यह आयोजन जिला अस्पताल के पास सेंटर में किया गया है। जिसमें 200 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी से अपील से है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों। उन्होंने बताया कि शिविर में लिए जाने वाले ब्लड को जिला अस्पताल में ही रखा जाएगा। ताकि जरूरतमंदों को उपलब्ध हो सके।