रक्षाबंधन पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन को बांधी राखी, सुखद एवं स्वच्छ समाज का दिया संदेश

भखारा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन जी ने विधायक प्रतिनिधि हरख जैन को राखी बांधकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
ब्रकु योगेश्वरी बहन जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ समाज और स्वच्छ नगर की दिशा में मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।
विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए ब्रह्माकुमारी बहन जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन,ब्रकु योगेश्वरी बहन जी,श्रीमती उषा साहू, प्रधान पाठिका, मोहित साहू, शिक्षक, भारती बनपेला मैडम, डॉली बाफना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
