Uncategorized

कलेक्टर की पहल पर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा को मिलेगा लैपटाप

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 58 आवेदन

धमतरी 26 मई 2025/ लोगों की समस्या, मांग और शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या व शिकायतें सुनी और उन पर विचार कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनदर्शन मे आज ग्राम लोहरसी निवासी कुमारी ऐश्वर्या गंगबेर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लैपटाप की मांग की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ऐश्वर्या से उसकी पढाई के बारे में पूछा। ऐश्वर्या ने बताया कि वह सिविल इंजीनीयरिंग की पढ़ाई कर रही है, आगे की पढ़ाई के लिए उसे लैपटाप की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उसके पिताजी मूर्ति बनाने का काम करते है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लैपटाप नहीं खरीद पा रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजना के तहत ऐश्वर्या को लैपटाप प्रदान किया जाए।
वहीं जनदर्शन में नवागांव कचना निवासी श्री राजेश कुमार ने बीते 12 वर्षो से निजी जमीन पर गांव का गंदा पानी छोड़ने के कारण खेती नहीं कर पाने की शिकायत कलेक्टर के समक्ष की। कलेक्टर ने उक्त प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के भूमि के पानी को नाली के माध्यम से अन्य स्थान प्रवाहित करने और मौके का निरीक्षण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद को दिये। जनदर्शन में कुरूद विकासखंड के धौराभाठा निवासी मनोज कुमार ने पट्टा भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिता जी के नाम से 1600 वर्गफूट का पट्टा प्रदान किया गया था, गांव की महिला द्वारा लगभग 19 वर्गफीट में कब्जा कर लिया गया है। गांव वालों के समझाने पर भी वह कब्जा नहीं छोड रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस संबंध में एसडीएम कुरूद को जमीन का सही माप करने के निर्देश दिये। ंजनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मजदूरी भुगतान आदि से संबंधित कुल 58 आवेदन मिले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!