Uncategorized

धमतरी में आम फलबहार की नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक

बिन्द्रानवागांव उद्यान रोपणी के 221 पेड़ो के लिए 4 लाख से शुरु होगी नीलामी

भाठागांव के 221 पेड़ो के लिए 1.30 लाख से शुरु होगी नीलामी

धमतरी । जिला धमतरी में उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत स्थापित शासकीय रोपणियों में आम फलबहार की नीलामी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ताओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित रोपणियों में पहुंचकर नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव (धमतरी) में 15 अप्रैल को 4,00,000 की शासकीय बोली से नीलामी प्रारंभ होगी, जहां 211 आम मातृवृक्ष हैं और यह जिला मुख्यालय से 5 कि.मी. दूरी पर स्थित है। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव (कुरूद) में 16 अप्रैल को 1,30,000 की शासकीय बोली से नीलामी होगी, जहां 221 आम मातृवृक्ष हैं और यह 35 कि.मी. दूर है, जबकि शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा (नगरी) में 17 अप्रैल को 1,00,000 की शासकीय बोली से नीलामी आयोजित होगी, जहां 104 आम मातृवृक्ष हैं और यह 60 कि.मी. दूरी पर स्थित है। नीलामी की शर्तों के अनुसार प्रत्येक बोलीकर्ता को आधार कार्ड के साथ 5000 की अमानत राशि जमा करनी होगी तथा नीलामी शासकीय बोली से प्रारंभ होगी। सफल बोलीकर्ता को नीलामी के 24 घंटे के भीतर 50 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा तथा शेष 50 प्रतिशत राशि पहली तुड़ाई से एक दिन पूर्व जमा करनी होगी। नीलामी के पश्चात फल की देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी क्रेता की होगी तथा प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से होने वाले नुकसान के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं रहेगा। निर्धारित समय में शर्तों का पालन नहीं करने पर नीलामी निरस्त करने का अधिकार विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। इच्छुक व्यक्ति नीलामी से पूर्व संबंधित रोपणियों का अवलोकन कर सकते हैं तथा अन्य विस्तृत शर्तें उद्यान अधीक्षकों द्वारा प्रदर्शित सूचना एवं संचालनालय के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!