Uncategorized
पूर्व विधायक लेखराम साहू के पुत्र आशीष साहू बने जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष, दी जा रही बधाई

धमतरी पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू के पुत्र आशीष साहू को जिला युवा कांग्रेस कमेटी धमतरी के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जिस पर लेखराम साहू सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लेखराम साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का आभार,आशा करता हूं कि पुत्र आशीष राजनीतिक यात्रा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्राप्त नवीन दायित्व्य पर खरे उतरकर निष्ठावान रहेंगे।
