Uncategorized

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों ने दूसरी बार दिलाई हिन्दी की परीक्षा, 7949 रहे उपस्थित, 49 रहे अनुपस्थित

परीक्षार्थियों को गर्मी के मौसम में दोबारा करनी पड़ी मेहनत, सरल पर्चा देख खिले चेहरे


धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पूर्व में 20 फरवरी से 18 मार्च तक 12वीं बोर्ड परीक्षा ली गई थी। इसमें 14 मार्च को 12वी के हिन्दी विषय की परीक्षा हुई थी। जिसे बाद में सोशल मीडिया में पर्चे लीक होने की खबर फैलने के बाद रद्द कर दिया गया। जिसकी आज दस अप्रैल को आयोजित बारहवीं के हिन्दी परीक्षा में जिले भर के करीब 7998 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई। जिसमें 7994 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। आज परीक्षा 82 केन्द्रों में ली गई। केन्द्रो में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामाग्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। परीक्षा सुबह 9 से 12.15 तक आयोजित हुई। हिन्दी की परीक्षा दोबारा होने से बारहवी के परीक्षार्थियों को गर्मी के मौसम में दुबारा मेहनत करनी पड़ी। लेकिन आज सरल पर्चा देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
ज्ञात हो कि पिछले बार पर्चा लीक होने के बाद इस बार बारहवी के गोपनीय सामाग्री लाने वाली वाहन जीपीएस सिस्टम से लेस थी। मंडल द्वारा सुरक्षा के साथ गोपनीयता भी बरती जा रही है। गोपनीय सामाग्री वाले पेटियों के लिए वन टाइम लॉक सिस्टम बनाया गया था, जो कि कोड युक्त था। उक्त गोपनीय सामाग्री के पेटियों में डिप्टी कलेक्टर व डीईओ की निगरानी में लॉक सिस्टम से लॉक किया गया था। फिर सुरक्षा के बीच संबंधित थानों में जमा कराया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!