Uncategorized

गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा : मोनिका देवांगन

प्रधानमंत्री मोदी जी के 11वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए: प्रकाश गोलछा

मुड़पार में संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम संपन्न

धमतरी। विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के सफल 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल गंगरेल के अछोटा शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार के यादव समाज भवन में चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत निर्माण का संकल्प गांव के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास से संभव होगा। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रकाश गोलछा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने 11 वर्षों में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित होकर गरीब, किसान, युवा महिलाएं और हर वर्ग आज सशक्त हो रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मीना यादव पार्टी के वरिष्ठ जन निर्भय राम यादव तिजू राम सिन्हा जनपद सदस्य कैलाश देवांगन सरपंच यशोदा मकसूदन यादव संतोषी बाई ढीमर बूथ अध्यक्ष सुखराम यादव समय लाल यादव गैंदलाल ढीमर नरोत्तम यादव धनुष राम साहू पंचूराम यादव झुमुक लाल उइके रमेश विश्वकर्मा घनाराम यादव रामनाथ ध्रुव जितेंद्र देवांगन सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण, योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही एवं मातृशक्ति बहनें उपस्थित रही। उपस्थित सभी ने विकसित भारत के संकल्प में सहभागिता प्रदान करने संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!