Uncategorized

विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान घायल, से मिली जिपं सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन


धमतरी। ग्राम पंचायत मुजगहन के बाईपास क्षेत्र स्थित खेत में कार्य के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान नीलकंठ साहू गंभीर रूप से करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल किसान नीलकंठ साहू का हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों को घायल किसान का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!