Uncategorized

40 हजार नगदी व 3 चोरी की मोटर सायकिलों सहित नाबालिग गिरफ्तार

नगरी पुलिस ने बाईक चोरी की वारदातों पर कसा शिकंजा, तीन मामलों का किया खुलासा

एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना नगरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से कुल 6,300 रुपये नगद व 3 चोरी की गई मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं।पहला मामला – 40,000 रुपये की नकदी चोरी का था.थाना नगरी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रार्थिया हंसीना बिझेंकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 13 मार्च 2025 की रात्रि में गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में होली पर्व पर नगाड़ा बेचने आए दंपति के बैग से 40,000 रुपये चोरी हो गए थे।
दूसरा मामला स्प्लेंडर मोटरसायकिल चोरी का था जिसमे प्रार्थी जयकिशन दिवान निवासी धमतरी की मोटरसायकिल स्प्लेंडर, कीमत 30,000 रुपये, 10 अक्टूबर 2025 को कृषि उपज मंडी परिसर से चोरी हो गई थी।रिपोर्ट पर थाना नगरी में धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।
तीसरा मामला पल्सर मोटरसायकिल चोरी का रहा जिसमे प्रार्थी नंदकुमार नेताम निवासी छिपली द्वारा अपनी पल्सर मोटरसायकिल कीमत 30,000 रुपये को जेएमएफसी देवपुर गेट के बाहर खड़ा किया गया था।14 नवम्बर 2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने पर थाना सिहावा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।उपरोक्त प्रकरणों में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु थाना नगरी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसायकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर बस स्टैंड क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया गया।पड़ताल में वह विधि से संघर्षरत बालक पाया गया.पूछताछ में आरोपी ने निम्न चोरी की वारदातें स्वीकार की
गांधी उद्यान क्षेत्र से 40,000 रुपये की चोरी,33,700 रुपये खर्च कर चुका था
6,300 रुपये छिपली के किराए के कमरे में बिस्तर के नीचे छुपा रखे थे. कृषि उपज मंडी परिसर से स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकिल चोरी, सिंगपुर नाका क्षेत्र से काला-नीला स्प्लेंडर मोटरसायकिल चोरी नगरी न्यायालय परिसर से लाल पल्सर मोटरसायकिल चोरी करना बताया.आरोपी की निशानदेही पर ग्राम छिपली के किराए के घर से 6,300 रुपये नगद,3 मोटरसायकिल स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर, बजाज पल्सर गवाहों के समक्ष विधिवत् जप्त की गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!