Uncategorized

सेजेस भखारा में बाल मेला संपन्न,नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दी उपस्थिति

सेजेस आत्मानंद स्कूल भखारा में आयोजित बाल मेला कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक स्टाल लगाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खाने-पीने के व्यंजन, खेल-कूद, कला एवं हस्तनिर्मित सामग्री के स्टालों ने मेले को खास रंग प्रदान किया।शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय योगदान देते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन भी मेले में पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सीखने की भावना और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाते हैं।बाल मेला में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रतिभा एवं मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!