Uncategorized

धान बेचने पहुंचे किसान हुए परेशान, युवा कांग्रेस ने धान खरीदी व बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर दिया धरना

धान खरीदी के पहले दिन ही अव्यवस्था : शंकरदाह सोसायटी में रहे कर्मचारी नदारद


धमतरी। आज से धमतरी जिले सहित प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया। लेकिन आज पहले दिन ही अव्यवस्था हावी रही। जिसके चलते सोसायटी में धरना प्रदर्शन की नौबत आन पड़ी।
बता दे कि शहर से लगे शंकरदाह सोसायटी में आज सुबह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी धान खरीदी के दौरान किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने युवा नेताओं को अव्यवस्था बताई कि आज से सोसायटी में धान खरीदी होना था इसके लिए टोकन भी काटा गया है लेकिन समय पर अधिकारी कर्मचारी या अन्य कोई जिम्मेदारी व्यक्ति सोसायटी में मौजूद नहीं है। ऐसे में वे परेशान है। किसानों की बाते सुन मौके पर पहुंचे युवा कांग्रेस के नेता सोसायटी में ही धरने पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगें। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंची और जिन किसानों का आज की तिथि का टोकन कटा है उनका धान खरीदने का आश्वासन दिया। लेकिन जब तक धान खरीदी प्रारंभ नहीं हुआ तब तक युवा कांग्रेस के नेता धरने पर डटे रहे। धरना प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रुप से गौतम वाधवानी, दीपक सोनकर, वाताजंलि गोस्वामी, राकेश मौर्य, हितेश गंगवीर, देवेन्द्र देवांगन, गैंदलाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले में 100 केन्द्रो में आज से धान खरीदी प्रारंभ हुई। लेकिन विगत कई दिनों से सरकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर है। इससे व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिसका असर पहले दिन ही नजर आया। हालांकि सोसयाटियों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है लेकिन यह नाकाफी साबित हो सकता है। आज बड़ी संख्या में किसान धान बेचने केन्द्रो में पहुंचे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!