Uncategorized

सकल जैन श्री संघ कल शाम मकई गार्डन से गांधी चौक तक निकाली जाएगी मौन विरोध यात्रा

धमतरी। विगत कई वर्षों से जैन साधु-साध्वी भगवंत लगातार सुनियोजित घटनाओं एवं असुरक्षा का शिकार होते आ रहे हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में पूज्य जैन साध्वी समुदाय के साथ हुई दु:खद घटना से सम्पूर्ण जैन समाज अत्यंत आहत है। इस घटना को लेकर देशभर के जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। अहिंसा, संयम एवं शांति के मार्ग पर चलने वाले संतों के सम्मान के लिए सकल जैन श्रीसंघ धमतरी द्वारा कल मंगलवार संध्या 5 बजे मकई गार्डन से गांधी चौक मैदान तक मौन यात्रा निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!