Uncategorized

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में राजेन्द्र गोलछा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जनसम्पर्क

नगरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा के नेतृत्व में मंगरलोड मंडल के पालवाड़ी, मुरूमडीही, सरईरूख, में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी बना कर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा नेता अय्युब खान,महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी सिन्हा,मंडल के महामंत्री भानुप्रिया साहू, सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!