Uncategorized

विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित, योजनाओं का लाभ लेने लोग दिखाए जागरूकता- चेतन

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत देवपुर पहुंचे चेतन हिंदूजा व ऋषभ देवांगन


धमतरी। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा भोथली मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम डोंगेश्वर धाम देवपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चेतन हिंदूजा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा एवं ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए। दोनों अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित में दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया। साथ ही अंत्योदय की संकल्पना को लेकर कार्यरत मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भी मुलाकात किया गया। चौपाल लगाकर गांव की प्रमुख समस्याओं के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। चेतन हिंदूजा ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास के केंद्र व राज्य सरकार संकल्पित है। शासन की योजनाएं इसी आधार पर बनी है कि उसका लाभ सभी को मिले, जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके, हम सभी को जागरूकता दिखाते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना होगा। खेती किसानी से लेकर रोजगार और शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम आदमी के सपनो को साकार करने वाली है। इन योजनाओं को सार्थक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिले इस उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगो को योजनाओ की जानकारी दे रहे है। ऋषभ देवांगन ने कहा कि मोदी और शाह ने राजनीति का तरीका बदल दिया है। कांग्रेस के समय मे लोगो को नेताओ के चक्कर काटना पड़ता था, अब भाजपा के जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक गांव-गांव आम लोगो के बीच पहुंच रहे है। इसका कारण लोगो की समस्या सुनना, उनकी मांगो से अवगत होना और समस्या के निराकरण तथा मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास करना है। भाजपा की राजनीति विकास पर केंद्रित है, इसलिए पार्टी के द्वारा गांव-गांव चलो अभियान शुरू किया गया, यह अभियान विकास की राह में बेहद सार्थक कदम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!