Uncategorized

सदर बाजार से बालक चौक तक सड़क हुई जर्जर, अभर आये है जगह-जगह गड्ढे

शहर का है सबसे व्यस्त मार्ग, बारिश के मौसम में कई गुणा बढ़ जाएगी परेशानी


धमतरी। शहर का सबसे प्रमुख बाजार सदर बाजार क्षेत्र से घड़ी चौक तक स्थित है। लेकिन उक्त क्षेत्र में ही सड़क की दशा दयनीय हो चुकी है। ज्ञात हो कि सदर बाजार क्षेत्र से कचहरी चौक से चमेली, चौक, मठ मंदिर चौक से गोल बाजार होते हुए बालक चौक तक सड़क खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आये है। स्पष्ट नहीं हो पाता है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढो में सड़क है। चूंकि इस मार्ग पर अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठाने है इसलिए यहां हर पल लोगों की आवाजाही बनी रहती है। वाहनों का तांता लगा रहता है। ऐसे प्रमुख मार्ग की दुर्गति को लेकर जनता नगर निगम को कोस रही है। बता दे कि शहर में जब कभी किसी विशेष मौको पर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, जुलुस रैली का आयोजन होता है तो ज्यादातर विंध्यवासिनी मंदिर से घड़ी चौक तक ही होता है। हाल ही में रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव पर भी भव्य शोभायात्रा इसी रुट पर निकाली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
बारिश में कई गुणा बढ़ जायेगी परेशानी
बारिश के मौसम में सड़के उखड़ जाती है। और सड़क पर पहले से गड्ढे हो या सड़क पहले से ही जर्जर हो तो सड़क की स्थिति बद से बदत्तर होने में देर नहीं लगती ऐसी ही स्थिति आने वाले बारिश के मौसम में सदर मार्ग से बालक चौक तक हो सकती है। ऐसे में शहरवासी मांग कर रहे है कि बारिश के पूर्व या तो सड़क का निर्माण कराया जाये या फिर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाये ताकि आवागमन में लोगों को सुविधा हो और दुर्घटना की आंशका भी कम हो।
महापौर रामू रोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी से उम्मीदें
निगम में नई सत्ता का गठन हुआ है। ऐसे में निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव नजर आ रहा है। विकास कार्यो को गति देने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की सोच को महापौर रामू रोहरा निगम लोक कर्म विभाग सभापति विजय मोटवानी सार्थक कर सकते है। शहर की जनता और क्षेत्र के व्यापारी उक्त मार्ग के निर्माण व गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग कर रहे है। और जल्द इस दिशा में उचित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे है।
सदर मार्ग निर्माण हेतु राज्य सरकार को भेजा गया है 80 लाख का प्रस्ताव – विजय मोटवानी

निगम लोक कर्म विभाग सभापति विजय मोटवानी ने चर्चा के दौरान बताया कि सदर मार्ग से लेकर बालक चौक, घड़ी चौक तक सड़क की स्थिति जर्जर है। नया मार्ग निर्माण हेतु नगर निगम गंभीर है। महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में उक्त मार्ग के नवनिर्माण हेतु 80 लाख का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बीटी रोड निर्माण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य सड़के जिनमें मठमंदिर चौक से देवश्री टॉकिज, रत्नाबांधा रोड व बनियापारा, शिवचौक, रिसाईपारा बीटी सड़क निर्माण हेतु प्रपोजल तैयार कराया जा रहा है। वहीं शहर के सड़को के सभी गड्ढो को भरा जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!